होली की मस्ती में जमकर थिरके युवक
शेरकोट। होली महोत्सव के चौथे दिन भी युवाओं में होली की मस्ती छाई रही। मोहल्लों में घूमकर जहां जमकर गुलाल अबीर उड़ाया। वहीं, जगह जगह डीजे पर भी युवक जमकर थिरके। रात्रि में होलिका दहन से पूर्व होलिका माई की विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। होली की मस्ती में शिक्षण संस्थान भी पीछे नहीं रहे। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों ने गुलाल अबीर उड़ाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनीत त्यागी, विजय वर्मा, महेश चंद, दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, संजय गोले, जितेंद्र कुमार, श्याम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, ओमप्रकाश, मोहन सिंह, बसंती देवी, रेणु, सोनम रहे।