दो घरों में लगी आग, समान जलकर राख
भागूवाला। ग्राम पंचायत मोहनपुर के अंतर्गत मौजा फरजपुर में मजदूर पेशा लोग छप्परनुुमा घर बनाकर रहते हैं। घर को अकेला छोड़कर रोजी-रोटी की तलाश में पूरा परिवार निकल जाता है। सोमवार को अचानक नौशाद के छप्परनुुमा घर में आग लग गई। आग ने नजदीक में ताहिरा के छप्परनुुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया। छप्परनुुमा घर धू धू कर जल उठे। अग्निकांड में दोनों घरों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीण हारून, मुस्तकीम, सलमान, इरशाद, अतीक, तसलीम के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।