बिजनौर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। बिजनौर व नगीना लोकसभा सीट पर लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। बिजनौर सीट पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा व नगीना सीट पर मंत्री चेतन चौहान को प्रभारी बनाया गया है। सुरेश राणा इससे पहले 2014 में बिजनौर सीट पर हुए उपचुनाव में भी चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। दोनों नेता समय समय पर जिले में आते रहते हैं।