कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
धामपुर। हाईवे 74 पर गांव मंझेड़ा शकरू के गन्ना सेंटर के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर ले जाया गया है। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि नगीना थाने के गांव खानपुर मानक निवासी पिंकू पुत्र सीताराम बाइक से घर की ओर से जा रहा था। इस दौरान नगीना की ओर से तेज गति से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने उसे मौके से उठाकर निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया है।