फोटो - 09एनजेडबी10आर
नांगलसोती। अखाड़े नांगल की ओर से दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। कुश्ती प्रतियोगिता का नांगल थानाध्यक्ष विनोद कुमार त्यागी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रेफरी संजीव पहलवान के निर्देशन में आयोजित कुश्ती में तालिब मंगलौर ने आजम गजरौला को और शेर अली सहारनपुर ने राजू गाजियाबाद को हराकर जीत दर्ज की। सौरभ गाजियाबाद और चकित चमरौला, लविश गाजियाबाद और यूनुस सुल्तानपुर, शानू नांगल और गंगू पहलवान, जावेद जलालाबाद व साजिद रुड़की के बीच कुश्ती के मुकाबले बराबरी पर रहे। इस दौरान मो. आफाक, जाहिद, साजिद मौजूद रहे।