फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर के बावजूद आ रहा फिक्स बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर के बावजूद आ रहा फिक्स बिल
विज्ञापन

बिजनौर। निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन ने विद्युत विभाग के किरतपुर क्षेत्र में आसपास के गांवों में विद्युत मीटर लगाने के बावजूद फिक्स बिल भेजने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। प्रार्थना पत्र में जिलाध्यक्ष कादिर ने बताया कि तहसील नजीबाबाद क्षेत्र के किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहबपुरारतन सिंह एवं आसपास के गांवों में विद्युत विभाग द्वारा जो मीटर लगाए गए हैं। उनकी रसीद पूरे गांव में किसी को भी नहीं दी गई है। काफी संख्या में विद्युत मीटरों को ऑनलाइन नहीं किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को मीटर लगाने के बाद भी 840 रुपये प्रतिमाह बिल का देना पड़ रहा है। साथ ही मीटर में जो रीडिंग बन रही है उसका भी भुगतान करना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने डीएम से विद्युत मीटरों को ऑनलाइन कराकर मीटर की रसीद दिलवाने, छूटे मीटरों को लगवाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें