बिजनौर। कांग्रेस की बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 के मिशन को सफल बनाने तथा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी और असम सरकार के पूर्व मंत्री रहे राणा गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत बनाना है। सभी बूथ कमेटियों का गठन जल्दी करने तथा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार फेल हो चुकी हैं। देश की जनता एक बार फिर से कांग्रेस की ओर देख रही है। बैठक का संचालन विक्रम सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में पूर्व एमएलसी नसीब पठान, मीनू गोयल, सतीश कुमार गौतम, अरशद प्रिंस, काजी अरशद मसूद, मुफ्ती मोनिस, राकेश मिश्रा, ठाकुर अवनीश कुमार, सुधीर पाराशर, नीरज चौधरी, हुमांयू बेग, शेरबाज पठान, मुनीश त्यागी मौजूद रहे।