नगीना। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ हरिद्वार के तत्वावधान में एक दिवसीय रविदास चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर ने कहा वर्तमान में संपूर्ण भारत में गुरु रविदास जी के विचारों एवं भक्ति का गुणगान हो रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि रविदास जी के बताए हुए आदर्शों पर चलकर अपना और अपने समाज का उत्थान करें। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रभात चंद्र गुप्ता, शीशराम, विजयपाल, खूब सिंह, महेंद्र पाल सिंह, सीताराम, प्रकाश सिंह बादल आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने श्री संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सुंदर भजनों की भी प्रस्तुति की। इसमें भजन हरी राम बोल, हरी राम बोल, जय जय हरी राम बोल भजन की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ हरिद्वार के रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, अनिल सहगल ने रविदास जी के भजनों तथा रविदास चालीसा का गुणगान करके किया।