मंदिर मुक्तेश्वरनाथ में चढ़ाई हजारों कांवड़
नगीना। महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर मंदिर मुक्तेश्वर नाथ पर हजारों शिवभक्त कांवड़ियों ने पूजा अर्चना के बाद जलाभिषेक किया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। मंदिर मुक्तेश्वर नाथ पर रविवार रात्रि साढ़े नौ बजे मंदिर के पुजारी विपिन चंद्र पाठक द्वारा पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना में मंदिर मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के अध्यक्ष साहू रविश चंद, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष आमोद शुक्ला, मुख्य अतिथि सपा विधायक मनोज पारस, आलोक अग्रवाल, साहू कपिल, अभिषेक मिश्रा, आदि रहे। मंडी मॉल गंज स्थित मंदिर लोकेश्वर नाथ, सीएचसी परिसर स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला पाधान स्थित शिव मंदिर मैं भी पूजा अर्चना के बाद जलाभिषेक का कार्यक्रम संपूर्ण हुआ। दोपहर 12 बजे तक मंदिर मुक्तेश्वर नाथ पर धर्म प्रेमी महिलाओं द्वारा जलाभिषेक किए जाने का कार्य जारी रहा। मंदिर के पुजारी के अनुसार लगभग दस से अधिक शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के कार्यक्रम को संपूर्ण कराने में बर्फानी सेवा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन द्वारा भारी चौकसी बरती गई।