जीवन को रोगमुक्त करने का लिया निर्णय
बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय आरोग्य मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपूर्ण हुआ। जीवन को रोगमुक्त करने का निर्णय लिया। तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओग्य भारती के प्रांत सचिव रामअवतार तायल, डॉ. कृष्ण मुरली, प्रांत उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा, वैद्य अजय गर्ग, डिप्टी डायरेक्टर अजय गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर राघव मेहरा, एसोसिएट डीन शिवानी चौहान ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रामअवतार तायल ने श्वास लेकर शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने व प्राणायाम के तरीकों के बारे में बताया। डॉ. कृष्ण मुरली ने बताया कि आरोग्य भारती में तन, मन, सामाजिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का समग्र चिंतन किया जाता है। द्वितीय सत्र में देवेंद्र राणा ने बताया कि आरोग्य भारती में आहार, विहार, विर्सजन, नींद आदि की सही विधि के बारे में बताया जाता है। कार्यक्रम में शामिल अध्यापकों व विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। बीएएमएस हैड ऐके भारद्वाज ने पांच गांव गोद लेकर उनमें जागरूकता अभियान चलाने तथा एक वर्ष में आदर्श आरोग्य ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने सभी से सामाजिक क्षेत्र में त्याग, तपस्या, बलिदान हेतु हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया। आयोजन में डॉ. गजेंद्र चौहान, विधि सिंह, मिथलेश कुमार, सोनम चौहान, डॉ. विपिन कुमार, अतीक्षा शर्मा, ऋतु राजपूत, प्रियंका रावत, हरप्रीत कौर आदि रहे।