बिजनौर। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन का राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा दिन बचत दिवस के रूप में मनाया गया। राम बाग घेर में आयोजित शिविर में गांव वालों को बैंक व डाकघरों में चलने वाली बचत योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि कुछ निजी लोग कुछ ही समय में रकम दोगुनी करने के नाम पर फर्जी योजनाएं चला रहे हैं। ऐसी योजनाओं में पैसा फंसाने के बजाए बैंक में बचत खाते में रुपया जमा करना चाहिए। शिविर में विमुद्रीकरण के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना, दुर्घटना बीमा योजना व अटल बीमा योजना के बारे में बताया। प्राचार्या डा. उषा त्यागी ने बैंक बचत योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र विश्नोई, प्राची त्यागी, जितेंद्र चौधरी, प्रगति राठी, नबा, महिमा खन्ना, एलिस चौधरी आदि मौजूद रहे।