फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्धमान कॉलेज की छात्राओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई की ओर से आयोजित चार दिवसीय शिविर को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। छात्राओं ने गांव आदमपुर से शास्त्री चौक तक मौन जुलूस निकालकर पुलवामा में हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी शशिप्रभा ने शहीदों के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि हम तब तक ही सुरक्षित हैं जब तक कि हमारी देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे सैनिक दिन-रात, सर्दी, गर्मी, बरसात और माइनस टेंपरेचर में भी हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। डा. प्रीति खन्ना ने बताया कि हमारे सैनिक विपरीत परिस्थितियों का सामना करके देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इस अवसर पर रजनी, रश्मि, सर्वनिष्ठा, तनु सागर, भुवन गोयल, अंजलि, नीतिका, योगिता शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें