कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव महुआ निवासी शिवकुमार की गांव ककराला बस स्टैंड पर मोबाइल रिपेयर व सेल के दुकान है। इस पर गांव का ही विनीत काम करता है। दुकान स्वामी के अनुसार विनीत सोमवार की देर रात दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। गांव महुआ व ककराला के बीच में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए उसे रोक लिया और आतंकित करते हुए मोबाइल, लैपटॉप, 150 रुपये की नगदी लूट ली। शोर मचाने पर राहगीरों व ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगलों में कांबिग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।