फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री : सुरेश राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। भाजपा अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा की विजय होगी। नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। शनिवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने दुनिया भर में अमिट छाप छोड़ी है। विपक्षी दल चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, जनता सब समझती है कि पार्टियों का नया गठजोड़ देश का कोई खास भला नहीं कर सकता। भाजपा को इस बार 2014 से भी बड़ा बहुमत मिलेगा तथा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हर आयु वर्ग का व्यक्ति मोदी का फैन है। इस मौके पर विनीत अग्रवाल, बिन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें