स्काउट शिविर में दी जानकारी
बिजनौर। वीएसडी पब्लिक स्कूल के स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन पर समाज और राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्य विनय चौधरी ने छात्र छात्राओं से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने पर बल दिया। शिविर में छात्र छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट एवं गाइड को उनके नियमों, कई प्रकार की तालियों, खोज चिन्ह, सीटी के संकेत, गांठ लगाना, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, मिनार बनाना आदि के बारे में गुर सिखाए गए। स्कूल प्रबंधक वीपी सिंह ने छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। शिविर में रेणुका चौधरी, उप प्रधानाचार्या अंजुम इरफाना आदि ने विचार रखे।