फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की रॉयल्टी जमा करने से कतरा रहे ईंट भट्टा मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
305 में से 50 भट्ठों ने ही जमा की रॉयल्टी
विज्ञापन

बिजनौर। ईंट भट्ठा मालिक मिट्टी की रॉयल्टी जमा करने से कतरा रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने भट्ठों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में 305 ईंट भट्ठे हैं, 2018-19 के लिए ईंट समाधान योजना के तहत भट्ठों को चलाने के लिए मिट्टी की रॉयल्टी जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अभी तक केवल 50 ईंट भट्ठों ने रॉयल्टी जमा की है। बाकी भट्ठे रॉयल्टी जमा करने से बच रहे हैं। जिले के भट्ठे बी श्रेणी में आते हैं। 16 से लेकर 22 पाए तक के जिले में भट्ठे हैं। 16 पाए के भट्ठे को 99 हजार 900, 17 पाए पर एक लाख पांच हजार 300, 18 पर एक लाख दस हजार 700, 19 पर एक लाख 16 हजार 100, 20 पर एक लाख 21 हजार 500, 21 पर एक लाख 26 हजार 900, 22 पर एक लाख 32 हजार 300 की रॉयल्टी जमा करनी है। लेकिन जिले के भट्ठा स्वामी रॉयल्टी को जमा करने में आना कानी कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे भट्ठों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला खनन अधिकारी रंजना सिंह के मुताबिक रॉयल्टी जमा न करने वाले भट्ठों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें