फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से बैनामा करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गांव बूढ़ावाला निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी रविता देवी बुधवार को परिजनों के साथ उप निबंधक कार्यालय पहुंची और सके पति की आबादी की भूमि का बैनामा गलत ढंग से करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने किसी तरह महिला को समझा कर शांत किया। प्रभारी उप निबंधक कृष्णपाल सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाली महिला की ओर से कोई आपत्ति पत्र प्राप्त नहीं हुआ, ऐसी स्थिति में किसी भी बैनामे को रोकने का अधिकार रजिस्ट्री कर्ता अधिकारी को नहीं है। यदि किसी भी पक्ष को बैनामे से कोई आपत्ति हैं तो पक्ष बैनामा कैंसिल कराने के लिए सक्षम न्यायालय में अपील की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बैनामा नियमानुसार पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें