कालागढ़। गंगा स्नान के बाद पुराना कालागढ़ में कचरा बिखरा पड़ा है। इससे वातावरण दूषित हो रहा है। शुक्रवार को गंगा स्नान के अवसर पर पुराना कालागढ़ मेला लगा था। इसमें बाहर के व्यापारियों ने दुकान लगाई थी। गंगा स्नान के बाद पुराना कालागढ़ में जगह-जगह कचरा बिखरा पड़ा दिखा। जानवर, बंदर कचरे को फैला रहे थे। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। दीपक, मुनेश, शमशुद्दीन, इरशाद अहमद आदि ने जिला प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों से सफाई अभियान चलाने की मांग की है।