फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज संतोष नंदन का नजीबाबाद में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘चेहरा हृदय का होता है दर्पण’
विज्ञापन

नजीबाबाद। आत्मा की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता। हमें अपनी वाणी पर संयम रखने, संस्कृति की रक्षा करने और खोई हुई। विरासत को पाने के लिए प्रयासरत रहना है। बस्ती के संत संतोष नंदन त्रिपाठी ने यह बात कही। देहरादून से बस्ती जा रहे महाराज संतोष नंदन त्रिपाठी का डॉ. राजीव अरोड़ा के आवास पर श्रद्धालुओं ने अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत, हमारे संस्कार और राष्ट्र सेवा भावना में हास हुआ है। हमें अपनी संस्कृति की रक्षा और विरासत को बचाने के लिए तत्पर रहना है। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान का चेहरा दर्पण होता है। उसकी वाणी से निकलने वाले शब्द उसके अंतर मन और स्वभाव को व्यक्त करते हैं। इंसान को नाप तोलकर बोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाषा शैली और शब्द चयन में शक्ति होती है। शब्दों में अथाह सागर समाया होता है। मनुष्य को प्रिय और श्रेष्ठ बनाने के लिए अच्छे शब्दों का चयन कर मर्यादा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईष्ट में निष्ठा और निष्ठा में प्रतिष्ठा समायी होती है। इस अवसर पर सीओ एके सिंह, एसआई संजय यादव, डॉ. एसके जौहर, जितेंद्र जैन, तरुण अग्रवाल, रचित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें