श्रीमद्भागवत श्रवण से दूर होते हैं कष्ट
बिजनौर। नई बस्ती स्थित शिव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। कथा व्यास आचार्य अरविंद शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण किया। मुख्य यजमान के रूप में आयोजक पंडित दिनेश चंद्र शर्मा और पंडित नरेश शर्मा परिवार रहा। इस अवसर पर प्रीति शर्मा, नितिन राघव, धैर्य, अर्णिमा, कमलेश, निशा, चिराग भटनागर, निकुंज, सौरभ, शशि, मंजू, प्रियंका गार्गी, सुनीता, बीना आदि रहे।