फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्काउड और एनसीसी कैडिट्स ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन परिसर और मालन नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा, सीएमआई विश्वास कुमार और रेलवे स्काउट टीम के मो. दानिश के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों और रेलवे स्काउट ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम मार्ग से स्टेशन के बीच कॉलोनी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। एसएस ने सफाई अभियान को जारी रखने, रेल कर्मचारियों और कॉलोनी वासियों से सरकार के स्वच्छता अभियान में जन सहभागिता की भावना से काम करने की सलाह दी। एमडीएम इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य और एनसीसी कैप्टन अनुपम माहेश्वरी के निर्देशन में स्कूल के एनसीसी छात्रों ने मालन नदी के तट पर पहुंचकर नदी के आसपास फैली गंदगी और घास फूंस को साफ किया। एनसीसी कैडेट्स की ओर से सौरभ राजपूत, हर्षित गुप्ता, राहुल, जतिन, अंकित, टिमा, आशु, रजत, आईबा, विकास रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें