फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। शासन के निर्देश पर पौधरोपण अभियान के तहत नगीना तहसील क्षेत्र में 75 हजार फलदार और छायादार पौधों का रोपण 15 अगस्त को किया जाएगा। तहसीलदार देवेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 अगस्त को तहसील क्षेत्र में 75 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील के समस्त लेखपालों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया गया है कि जिस स्थान पर पौधरोपण होना है उस स्थान को चिह्नित कर गड्ढे खुदवाने का कार्य शुरू करा दें। तहसीलदार ने बताया कि शिक्षा विभाग के सभी 15 संकुल प्रभारियों की भी बैठक लेकर उन्हें भी निर्देशित किया है कि वे भी अपने 10 हजार पौधों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाएं। साथ ही अन्य विभागों को भी पौधरोपण के लिए सहयोग दिए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें