नूरपुर। कपड़ा व्यापारियों की बैठक में सोमवार को साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया गया। बुध बाजार में हुई बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर के सभी कपड़ा व्यापारी सोमवार के दिन अपनी दुकानें बंद रखेंगे। केवल अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को कपड़ा देने के लिए ही सोमवार को कुछ देर के लिए दुकान खोलने की छूट होगी। यह भी तय किया गया कि जो भी व्यापारी निर्णय के विरुद्घ अपनी दुकान खोलेगा, उससे एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक के बाद कपड़ा व्यापारियों ने नगर में घूमकर खुली कपड़ों की दुकानों को बंद कराया और बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी। इस दौरान मो. इरफान, हारुन, जगजीत सिंह, लालवंत सिंह, सोमपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अकबर नवी आदि मौजद रहे।