उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ दें बैंक : डीएम
बिजनौर। पंजाब नेशनल अग्रणी बैंक कार्यालय के नए कार्यालय का डीएम अटल कुमार राय ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि बैंक का मतलब भरोसा व विश्वास होता है। बैंक के जरिये ही आज लगभग सभी योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। बैंक अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन करें और उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ दें। अंचल प्रबंधक आगरा पीके श्रीमाल मंडल प्रमुख पी महेंद्र ने कहा कि बैंक कर्मचारी किसानों को समय से ऋण चुकाने के लिए प्रेरित करें। इससे बैंक की रिकवरी अच्छी होगी और किसानों को भी ब्याज पर सब्सिडी मिलेगी। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार ने अनेक योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में पीएनबी की अनेक शाखाओं के प्रबंधक व उपभोक्ता मौजूद रहे। आयोजन में सीबी सिंघल, नवीन कुमार, अर्जुन यादव, जयप्रकाश मिश्रा, ओपी सिंह परमार, इंद्रजीत, संजीव कुमार आदि का योगदान रहा।