अमरोहा। जोया ब्लाक के शेखूपुरा मजरा स्थित प्राइमरी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दो जोड़ी ड्रेस वितरित की गईं। जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ड्रेस वितरण के दौरान ग्राम प्रधान नरेश सिंह, एनपीआरसी नखराज सिंह, हरवीर सिंह, टीकम सिंह, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, ओमकार सिंह, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।