फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों ने दिया धरना, राजस्व कार्य प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा के बैनर तले लेखपालों का कार्य बहिष्कार और धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रांतीय आह्वान पर उप्र लेखपाल संघ ने दूसरे दिन भी कामकाज ठप रखकर धरना दिया। पश्चिमी जोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक त्यागी, तहसील अध्यक्ष नेतराम, मंत्री प्रमोद कुमार, बलराम सिंह, पवन दिवाकर के नेतृत्व में लेखपालों ने सरकार पर वेतन और पेंशन विसंगति के साथ लेखपालों की विभिन्न लंबित मांगों के प्रति उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन में सुखराम, राजपाल सिंह, फूल सिंह, देवेंद्र सिंह, विजयपाल, पवन दिवाकर सहित अनेक महिला लेखपाल शामिल हुईं। लेखपालों की हड़ताल से तहसील में राजस्व कार्य पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें