हसनपुर। डाक कर्मियों की हड़ताल के चलते बुधवार को नौवें दिन डाकखाने पर कामकाज ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर बैठे डाक कर्मियों ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने तक बेमियादी धरने को जारी रखने का ऐलान किया। उधर, डाक कर्मियों के हड़ताल पर होने से बुधवार को भी डाकखाने पर काम ठप रहा। मांगों को लेकर उझारी में भी डाक कर्मी हड़ताल पर डटे रहे। और अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की बात दोहराई। कहा कि जब तक सरकार मांगे पूरी नहीं करती धरने से नहीं हटेंगे।