फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील ब्रिज पर रामगंगा नदी मे चीतल का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के अंतर्गत रामगंगा नदी में चीतल का शव मिला है। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की है। कालागढ़ में स्टील ब्रिज के नीचे रामगंगा नदी में अफजलगढ़ बैराज के गेट के पास एक चीतल का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वनकर्मी इंद्र मोहन का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। गश्ती दल ने रस्सियों की मदद से शव बाहर निकाला। शव का पिछली टांगों का हिस्सा खाया हुआ था। इंद्र मोहन ने बताया कि इस चीतल का किसी बाघ ने शिकार किया होगा। उसे नदी के किनारे खाते समय वह उससे छूटकर नदी में गिर गई होगी। ऐसा अक्सर हो जाता है। शव को सैडिल बांध क्षेत्र के मैगजीन स्रोत के जंगल में दफना दिया गया। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समृद्ध वन्यजीवन की खुली कहानी है। यहां वन्यजीवों का संरक्षण सहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें