धामपुर। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक में आगामी सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। सुंदर नगर कॉलोनी में आयोजित बैठक में गत वर्ष की कार्रवाई की समीक्षा की गई। रजनीश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन उनके हक लड़ाई है, जो चलती रहेगी। संगठन अपनी लड़ाई को लेकर आंदोलनरत रहेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार और संचालन सहदेव सारथी ने किया। बैठक में प्रदीप कुमार, गर्वित चौधरी, उमेश कुमार राजपूत, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, शादाब मौजूद रहे।