चंदक। प्रतिदिन चलने वाली ऋषिकेश बांदीकुई पैसेंजर अग्रिम आदेश तक शनिवार और रविवार के दिन बंद कर दी गई है। इससे दैनिक यात्रियों में रोष है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग सिडकुल हरिद्वार में प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते हैं। साप्ताहिक छुट्टी शनिवार और रविवार को इस ट्रेन से आवाजाही करते है। मगर, सप्ताह में दोनों दिनों में पैसेंजर ट्रेन बंद करने से यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। हरिद्वार जाने के लिए मात्र यही एक पैसेंजर ट्रेन है। गौरतलब है कि पिछले छह माह से विभाग ने कोहरे कारण बताकर दो पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी थी। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के प्रयास से 15 अप्रैल से ट्रेनों का संचालन हुआ था। स्टेशन अधीक्षक कान्हा राम मीणा का कहना है कि विभाग से अग्रिम आदेश तक दो दिन ट्रेन का संचालन बंद रहने का आदेश आया है। यह विभाग का फैसला है। क्षेत्रवासियों संजय राजपूत ,महेश कुमार, विमल कुमार, रफीक अहमद, तपराज सिंह, नरेश कुमार, नासिर आदि ने रोष व्यक्त किया ।