फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी इंसान के हाथ की नहीं मशीन से बनीं रोटी खाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कारागार में बंदियों को अब मशीन से बनी रोटी मिलेंगी। जेल में इसकी पूरी तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

जेल की रसोई को आधुनिक बना दिया गया है। इसमें आटा गूंथने से लेकर सब्जी काटने तक की मशीन लगाई गई हैं। ऐसी मशीन लगाई गई हैं जो खुद आटा गूंथकर लोई बनाकर रोटी बनाएंगी। सब्जी भी मशीन से कटेगी और गेहूं भी मशीन से ही साफ किया जाएगा। रसोई में धुआं न रहे इसके लिए उपकरण लगाए गए हैं। पूरी रसोई को आधुनिक बनाया गया है। साग, सभी तरह की सब्जी काटने की अलग से मशीन लगी है। डीएम अटल कुमार राय जल्द ही आधुनिक रसोई का शुभारंभ करेंगे। जेल अधीक्षक आरके मिश्रा के मुताबिक पूरी रसोई को आधुनिक बनाया गया है। सभी तरह की मशीन इसमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें