फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गंभीर युवक की उपचार को ले जाते वक्त मौत, रिपोर्ट कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट (ब्यूरो)। धामपुर थाने के गांव खदाना निवासी परवेंद्र सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब उसका 20 वर्षींय पुत्र अंकित सोमवार को बाइक से भूतपुरी से घर वापस आ रहा था तो हाईवे 74 पर गांव भनौटी की पुलिया के पास सामने से आ रही बस की उसकी बाइक से टक्कर हो गई थी। जिससे उसका पुत्र अंकित घायल हो गया था। घायल को उपचार के बाद डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जब घायल को मुरादाबाद ले जाया जा रहा था तो अंकित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। एसओ का कहना है कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और फरार बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें