चांदपुर अध्यक्ष के लिए 27, नूरपुर के लिए 26 पर्चे बिके
चांदपुर। नगरपालिका परिषद के 22 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को चांदपुर व नूरपुर अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका। एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि चांदपुर अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कुल 17 तथा नूरपुर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 पर्चों की बिक्री हुई है। जबकि चांदपुर पालिका परिषद के सभासद के लिए 117 तथा नूरपुर सभासद के लिए 86 पर्चों की बिक्री हुई है। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी भी दावेदार ने अपना पर्चा जमा नहीं किया है। चांदपुर नगरपालिका परिषद में सभासद के लिए एक पर्चा जमा हुआ है।