फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आकर कक्षा एक की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से कक्षा एक की छात्रा की मौत
विज्ञापन

सैदनगली। क्षेत्र के गलसुआ गांव में डेंगू बुखार की चपेट में आकर कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
गांव गलसुआ निवासी शहनूर अली की पुत्री मुमताज उम्र 6 वर्ष पास के ही प्राथमिक विद्यालय राजपुर में कक्षा एक की छात्रा था। एक सप्ताह पहले मुमताज को तेज बुखार आया। परिजनों ने उसे उझारी, अमरोहा, गजरौला और मेरठ के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन, हालत में सुुधार नहीं हुआ। खून की जांच कराने पर उसकी प्लेटलेट्स पचास हजार से भी कम पाई गईं। मेरठ के चिकित्सकों ने मुमताज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आल इंडिया दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां भर्ती होने के बाद भी प्लेटलेट्स लगातार घटते गए गए। शुक्रवार की रात को मुमताज की सासें थम गईं। बालिका की मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। क्षेत्र में डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों को संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन, सरकारी चिकित्सक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें