फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल क्षेत्र के 10 कर्जदार किसान हुए लाभांवित

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती । किसान फसली ऋण माफी योजना के तहत नांगल स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में पात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को सचिव विज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें किसान फसली ऋण मोचन योजना के तहत पात्र दस किसानों को 4.27 लाख रुपये का ऋण माफ किया गया। ऋण माफी योजना का लाभ पाने वालों में सत्यवीर, सौपाल, सतेंद्र, राजू, साधूराम, राम सिंह, पंकज, प्रदीप, सुरते, मुरारी शामिल रहे। सभापति सुनीता देवी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। सचिव विज्ञान प्रकाश ने किसानों के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में उमेश कुमार, तपेंद्र सिंह, बलराज, आदेश, लेखराज, श्यामसुंदर, मुनेंद्र, हरदयाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तपेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें