नजीबाबाद(बिजनौर)। जिलाधिकारी ने प्रेमधाम आश्रम का भ्रमण कर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सेवा के पुण्य कार्य की सराहना की।
मंगलवार को डीएम जगतराज हरिद्वार मार्ग पर मिशनरी संस्था की ओर से संचालित प्रेमधाम आश्रम पहुंचे। डीएम ने आश्रम संचालक फादर शीबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा के साथ आश्रम का भ्रमण किया। फादर जोन वडक्कल ने जन सेवार्थ भविष्य में किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। बलजीत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, अंबरीश शर्मा, कपिल सराफ, राजन टंडन, राकेश शर्मा, एम अकरम खां, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।