धामपुर (ब्यूरो)। पंजाब नेशनल बैंक की शुगर मिल शाखा के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया की आठ सितंबर को सुबह नौ बजे बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में ऋण माफी योजना के तहत संबंधित किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्रों का वितरण होगा। यह प्रमाण पत्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा बांटे जाएंगे। ब्लाक अल्हैपुर में करीब 200 किसानों को इन प्रमाण पत्रों का वितरण होना है। उन्होंने सभी किसानों के समय से बिजनौर वर्धमान कॉलेज पहुंचने की अपील की है।