फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़(बिजनौर)। गांव अगवानपुर में एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली की गांव अगवानपुर में आटा चक्की के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को आशंका है कि युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया होगा। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि युवक की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें