फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50.32 लाख रुपये के स्टीमेट के साथ शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । आदर्शनगर बिजलीघर से सीकेआई चौराहे तक मार्ग से अतिक्रमण हटवाकर 50 लाख रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे मालगोदाम सीमा के नजदीक स्थित आदर्शनगर बिजलीघर से सीकेआई चौराहे तक मार्ग बेहद खस्ताहाल है। हालांकि गतवर्ष मार्ग पर मलबा डालकर जीर्णोद्घार का प्रयास किया गया था, मगर कार्ययोजना न बन पाने और बजट के अभाव में प्रयास अधूरे रह गए। विनियमित क्षेत्र की ओर से मार्ग की पैमाइश कराई गई है। नगरपालिका के कार्यालय अधीक्षक मुजफ्फर अली ने मार्ग की पैमाइश की। विनियमित क्षेत्र के जेई एनके सिंह ने बताया कि करीब 190 मीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई 13 से 18 मीटर के बीच है। यह मार्ग घने आबादी क्षेत्र से जुड़ा है। क्षेत्रवासियों ने सांसद डॉ. यशवंत सिंह के समक्ष मार्ग निर्माण की मांग उठाई थी। डीएम के निर्देश पर मार्ग निर्माण का स्टीमेट तैयार किया गया है। बजट के लिए प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। प्रशासन की ओर से मार्ग पर किया गया स्थायी और अस्थाई अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें