धामपुर। पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में पालिका कर्मचारियों और अधिकारियों ने शनिवार को सफाई अभियान चलाया। अपने कार्यालय की स्वयं सफाई की। ईओ ने बताया कि ओडीएफ अभियान के तहत नगर का जो भी व्यक्ति रक्षबंधन के मौके पर अपनी बहन को शौचालय बना कर देगा, पालिका की ओर से ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जो लोग एक ही घर में रह एक ही टैक्स जमा करते है। तो पालिका की ओर से ऐसे घरों में रहने वालों कई परिवारों को ओडीएफ के तहत परिवार के सभी मुखियों के नाम शौचालय का निर्माण नहीं होगा। केवल एक ही शौचालय बनेगा। यदि किसी ने ऐसे परिवार में शौचालय निर्माण के लिए आवेदन भी कर रखे हैं तो वह निरस्त होंगे। रक्षाबंधन के बाद पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान युद्धस्तर से चलेगा। संज्ञान में आया है कि पालिका की ओर से पिछले दिनों अतिक्रमण को चिह्नित कर दिया गया था, पर अभी तक किसी पर कोई अमल नहीं हुआ है। अतिक्रमण एसडीएम और सीओं के निर्देशन में पंजाबी बाजार से लेकर मेन बाजार, खारीकुआं, डाकघर मार्ग पर प्रमुखता से चलेगा। सुझाव दिया है कि नागरिक स्वयं अतिक्रमण को हटा लें और पालिका का सहयोग करें।