बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद किरतपुर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत के ऐसे विचारक थे, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। पंडित जी की स्पष्ट मंशा थी कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े असहाय व्यक्ति तक विकास पहुुंचे। उसके जीवन में भी अपेक्षित उन्नति हो। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी सुधारानी के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।