बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत
नहटौर (बिजनौर)। गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी सिंटू पुत्र विजय सिंह बीती रात करीब आठ बजे गांव के सामने सड़क पार कर रहा था। नहटौर की ओर से जा रही एक बाइक की चपेट में आने से सिंटू गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार युवक भी गिरने से घायल हो गया। गंभीर घायल सिंटू को उपचार के लिये बिजनौर ले जाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ जाते समय बैराज के पास सिंटू ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बाइक सवार मोहल्ला खेड़ा निवासी संजय सैनी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।