जलालाबाद (ब्यूरो) । करंट की चपेट में आने से फजलपुर खास में बच्ची सहित दो लोग झुलस गए। दोनों को निजी उपचार दिलाया गया।
तहसील के गांव फजलपुर खास में लड्डन के कच्चे मकान में अचानक करंट उतर आया। जिससे एक बालिका और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गए। लड्डन के कच्चे मकान नजदीक इमरान और नौशाद के मकान पर लगी बिजली के एंगिल से अचानक लड्डन के मकान में करंट फैल गया। मकान की नम मिट्टी में करंट फैलने से लड्डन की पत्नी नूरजहां और खेलने आई पड़ोस में रहने वाले अतीश की बालिका जेहरा (7) को बिजली का करंट लग गया। पड़ोसी महिला वरीसा ने शोर मचाया। संयोग से बिजली चली गई। पड़ोसियों शब्बन, गुफरान, अतीक, राशिद आदि ने दोनों घायलों को प्राइवेट चिकित्सक से उपचार दिलाया। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।