कालागढ़ में 89 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया
कालागढ़। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि 89 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया कि 24 घंटो में कालागढ़ में ऊधमसिंह नगर, मुरादाबाद, अमरोहा, नैनीताल जनपदों से 12 व्यक्ति कालागढ़ पहुंचे हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस की टीम होम क्वारंटीन व्यक्तियों के घरों के आसपास पहुंच कर जांच कर रही हैै। होम क्वारंटीन व्यक्ति के घर से बाहर पाए जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।