फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 वर्षीय महिला कोरोना जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
85 वर्षीय महिला ने कोरोना को हराया
विज्ञापन

नगीना। करीब 85 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराकर अपने घर वापसी की है। मोहल्ला मानक चंद निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार की बुजुर्ग महिला 1 जून को दिल्ली में रहने वाले अपने पुत्र के यहां से नगीना पहुंची थी। इसके बाद दिल्ली में रहने वाले पुत्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला की भी जांच की गई। 5 जून को बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद नगर में हड़कंप मच गया था। महिला को छह जून को मुरादाबाद इलाज के लिए भेज दिया गया था। इसके बाद महिला के संपर्क में आने वाले उसके परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच में 8 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मानक चंद मोहल्ले को कलस्टर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। बुजुर्ग महिला के पुत्र ने बताया कि उनकी माता की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाने के बाद मंगलवार की शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा वह मुरादाबाद से नगीना घर के लिए चल दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें