फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 85 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

विज्ञापन
कोतवाली देहात में सामुहिक विवाह समारोह में उपस्थित जोड़े। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 85 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के पांच ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह हुए। इनमें 85 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। शासन की ओर से वैवाहिक युगल को 35000 रुपये नकद दिए गए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह जलीलपुर, कोतवाली, हल्दौर, नहटौर तथा नजीबाबाद ब्लॉक में हुए। समारोह में 69 हिंदू तथा 16 मुस्लिम जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से वैवाहिक युगल की शादी में 51000 रुपये व्यय हुए हैं। बताया कि इनमें 35,000 रुपये युगल दंपती को नकद दिए हैं। पैसा उनके बैंक खाते में भेजा गया है। 10 हजार का घरेलू सामान तथा छह हजार रुपये भोजन आदि पर व्यय हुए।
विज्ञापन

40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
हल्दौर/ कोतवाली देहात। ब्लॉक कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 15 जोड़े और कोतवाली देहात में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सभी नवदंपती को विवाह प्रमाणपत्र व उपहार सामग्री भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में बीडीओ वीरेंद्र कुमार यादव व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी की उपस्थिति में 13 जोड़ों की विधि विधान से विवाह संपन्न कराया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अशोक कुमार समाज कल्याण विभाग के एडीओ योगेश कुमार, नफीस अहमद, भोपाल सिंह, मगन सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह ने किया। वहीं कोतवाली देहात में जनता इंटर कॉलेज कोतवाली देहात परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20 हिंदू जोड़ों के सामूहिक विवाह की रस्म अदा कराई गई। पांच मुस्लिम जोड़ो के मौलवी नजाकत ने निकाह संपन्न कराए। कार्यक्रम में बीडीओ ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति विकास राजपूत, एडीओ समाज कल्याण कामेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र चौधरी, कन्हैया राणा, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें