पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंची
नूरपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र में आज होने वाले मतदान के लिए बुधवार शाम चार बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान कर्मियों ने बूूथों पर बेरिकेडिंग कराई और मतदाता सूची सहित अन्य रिकार्ड का मिलान किया। बिजली विभाग के अधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर बिजली व्यवस्था बनाने में देर शाम तक लगे रहे। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा। पुलिस ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने की सभी तैयारी पूरी कर रखीं हैं। मतदान में गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।