बाइक से टकराकर भाई-बहन घायल
मंडावर। मोहल्ला काजीयान निवासी इरशाद का बेटा नौशाद (11) तथा पुत्री अर्शी (6) कस्बे के सद्देबहार मदरसे में पढ़ते हैं। परिजनों के अनुसार नौशाद कक्षा पांच और अर्शी कक्षा तीन में पढ़ते हैं। भाई-बहन छुट्टी होने पर मदरसे से वापस जाते समय रास्ते में बाइक से टकरा गए। इससे दोनों घायल हो गए। इसी दौरान लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। परिजनों के आने पर बाइक सवार युवक ने माफी मांगी तो परिजनों ने उसे छोड़ दिया। दोनों भाई-बहनों को एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया।