श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुन विभोर हुए श्रद्धालु
नजीबाबाद। नगर के मोहल्ला भवन स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भगवत कथा को सुनाते अंबरीश दास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के श्रवण से जो परम आनंद प्राप्त होता है उसका कोई मोल नहीं है। भगवान ने अपनी बाल लीलाओं के दौरान बड़े से बड़े राक्षस को यमलोक पहुंचकर उनका कल्याण किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर भाव के भूखे हैं। भाव भरी पुकार को भगवान जरूर सुनते हैं। श्रद्धालुओं के राधेकृष्ण, राधेकृष्ण, राधेकृष्ण...,के जयकारों से वातावरण राधाकृष्णमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार को भाग लगाया और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर राजन माहेश्वरी, कुंज माहेश्वरी, राजेश ठाकुर, संजय शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अनुराग कौशिक, चरणदास, कृष्णा, संगीता, मधु, गौरी, निकुंज, अक्षत, शकुंतला, रीना शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।