बाजार पर दिखा साप्ताहिक बंदी का असर
धामपुर। साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन नगर का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहा। प्रशासन की सख्ती के चलते जुर्माने के डर से व्यापारियों ने दुकान नहीं खोली। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने बताया कि डीएम ने आदेश किया है कि साप्ताहिक बंदी के दिन सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। अगर किसी ने दुकान खोली तो उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा।